Hindenburg research accusation on SEBI chairperson : SEBI प्रमुख का अदानी से जुड़ी offshore entities कंपनियों में हिस्सा

Hindenburg research accusation on SEBI chairperson  : देश के सबसे बड़े कारोबारी घरानों में से एक, अदानी समूह के खिलाफ लगातार हो रहे आरोपों में एक नया मोड़ आ गया है। अमेरिका की एक कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने दावा किया है कि सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) की प्रमुख मधुबी पुच का अदानी समूह से गहरा संबंध है।

हिंडनबर्ग का कहना है कि उनके पास ऐसे दस्तावेज़ हैं जिनसे पता चलता है कि मधुबी पुच और उनके पति धवल पुच ने अदानी समूह से जुड़ी एक गुप्त विदेशी कंपनी में पैसा लगाया था। ये कंपनी टैक्स बचाने के लिए बनाई गई थी और इसका इस्तेमाल अदानी समूह ने पैसे की हेराफेरी करने में किया।

इससे पहले भी हिंडनबर्ग ने अदानी समूह पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने शेयर की कीमतें बढ़ाने के लिए गलत तरीके अपनाए हैं। इस वजह से अदानी समूह के शेयरों की कीमतों में बहुत ज्यादा गिरावट आई थी।

अब हिंडनबर्ग का नया आरोप सेबी प्रमुख पर है। अगर ये आरोप सही साबित हुए तो इससे देश के शेयर बाजार में भूचाल आ सकता है। सेबी ने अभी तक इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है।

Leave a Comment